{"_id":"6a50dce8cea3f5f9e006c339","slug":"boulders-fell-at-munkatia-travel-was-halted-briefly-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-119594-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: मुनकटिया में गिरे बोल्डर, कुछ देर रोकी गई यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: मुनकटिया में गिरे बोल्डर, कुछ देर रोकी गई यात्रा
Fri, 10 Jul 2026 05:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 10 Jul 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाटा। बारिश के कारण शुक्रवार को मुनकटिया में पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से आवाजाही बंद हो गई। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। यात्रा मार्ग से बोल्डर और मलबा हटाए जाने के बाद तीर्थयात्रियों को रवाना किया गया।
शुक्रवार सुबह बारिश के कारण मुनकटिया में मलबा आ गया। ऐसे में एनएच के माध्यम से जेसीबी की मदद से मार्ग से बोल्डरों को हटाया गया। अब तीर्थयात्रियों की केदारनाथ के लिए आवाजाही शुरू हो गई है। कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस के अनुसार क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हो रही है जिससे कई स्थानों पर बोल्डर गिर गए हैं। मुनकटिया के निकट बोल्डर गिरने से यात्रा कुछ समय के लिए प्रभावित हुई थी। अब केदारनाथ धाम की यात्रा सुचारु रूप से संचालित की गई। संवाद