{"_id":"6a71cfbe2d0a8913df0c35ee","slug":"201-patients-underwent-health-check-ups-at-the-camp-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1004-120054-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: शिविर में 201 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: शिविर में 201 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Tue, 04 Aug 2026 05:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 04 Aug 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखोली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर में दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से पहुंचे 201 मरीजों का विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं दीं।
शिविर में मेडिकल कॉलेज व विभिन्न अस्पतालों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शैलेंद्र द्विवेदी, जनरल मेडिसिन डॉ. विकास, ईएनटी डॉ. सफावन अली, आर्थो डॉ. आशुतोष भारद्वाज, गायनी डॉ. संजीव कटारा, डॉ. हेमा असवाल, डॉ. खुशपाल शाह, डॉ. मोहम्मद टेफ और डॉ. आशा ने सेवाएं दीं। इस दौरान अल्ट्रासाउंड के 80, जनरल मेडिसिन के 71, गायनी के 51, आंख के 23 तथा ईएनटी व आर्थो के 17-17 मरीजों की जांच की गई। उत्तराखंड आंदोलनकारी हयात सिंह राणा ने कहा कि पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्रों में ऐसे शिविरों का नियमित आयोजन जरूरी है। स्थानीय इंदु देवी ने बताया कि यह शिविर महिलाओं और बच्चों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहे हैं। संवाद