Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rudraprayag News
›
Rudraprayag: Issues regarding school access roads, drinking water, solar lights, and a shortage of teachers dominated the proceedings on Tehsil Diwas
{"_id":"6a71d1011d1e0f26020a2d9a","slug":"video-rudraprayag-issues-regarding-school-access-roads-drinking-water-solar-lights-and-a-shortage-of-teachers-dominated-the-proceedings-on-tehsil-diwas-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: तहसील दिवस पर स्कूल मार्ग, पेयजल, सोलर लाइट और शिक्षकों की कमी के मुद्दे छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: तहसील दिवस पर स्कूल मार्ग, पेयजल, सोलर लाइट और शिक्षकों की कमी के मुद्दे छाए
ब्लॉक सभागार ऊखीमठ में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 47 शिकायतें दर्ज की गईं। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों को जन शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में ग्राम प्रधान दैड़ा प्रेम सिंह ने दैड़ा-मस्तूरा में विद्यालय जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग के निर्माण की मांग उठाई। बुरुवा के प्रधान मदन सिंह ने पेयजल लाइनों के एकीकरण, डुंगर-सेमला की प्रधान मीनाक्षी देवी ने गांव में सोलर लाइट लगाने तथा नगर पंचायत ऊखीमठ की सभासद सरला रावत ने मस्तोली तोक में कटाव रोकने के लिए चेकडैम निर्माण की मांग की। इसके अलावा उषाड़ा के ग्रामीणों ने राजकीय जूनियर हाईस्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति, हर्षवर्द्धन सेमवाल ने प्राथमिक विद्यालय उथिंड की क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन दुरुस्त कराने तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश चंद्र ने गुप्तकाशी में आधार सेवा केंद्र स्थापित करने की मांग रखी। सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि तहसील दिवस का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों से शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ समय पर निस्तारण करने को कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।