फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Opposition to sending doctors to special camps

Rudraprayag News: डॉक्टरों को विशेष शिविरों में भेजने का विरोध

Tue, 04 Aug 2026 05:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 04 Aug 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Opposition to sending doctors to special camps
अगस्त्यमुनि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सकों को विशेष स्वास्थ्य शिविरों में भेजे जाने का व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने विरोध किया है। मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के ज्ञापन सौंपकर अस्पताल में नियमित चिकित्सक उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि केदारघाटी के सबसे बड़े अस्पताल में प्रतिदिन 400 से 500 मरीज पहुंचते हैं। बरसात में वायरल और संक्रामक बीमारियों के बढ़ते खतरे के बीच डॉक्टरों को विशेष शिविरों में भेजने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष शिविरों के लिए मेडिकल कॉलेज से चिकित्सकों की टीम भेजने की मांग की ताकि अगस्त्यमुनि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी, मनोनीत सभासद श्रीनंद जमलोकी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज राणा, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष हरिहर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed