फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   You can now get a ration card made from the comfort of your home; services have gone online.

Rudraprayag News: अब घर बैठे बनवा सकेंगे राशन कार्ड, सेवाएं हुईं ऑनलाइन

Tue, 04 Aug 2026 05:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 04 Aug 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
You can now get a ration card made from the comfort of your home; services have gone online.
नाम जोड़ने, हटाने और ट्रांसफर की सुविधा भी पोर्टल पर उपलब्ध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। राशनकार्ड से जुड़ीं सेवाओं के लिए अब लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के तहत जिला पूर्ति विभाग ने राशनकार्ड से संबंधित सभी प्रमुख सेवाएं ऑनलाइन कर दी हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने बताया कि राज्य सरकार की स्मार्ट पीडीएस योजना के तहत नागरिक अब घर बैठे नए राशन कार्ड के लिए आवेदन, परिवार के सदस्य का नाम जोड़ने या हटाने तथा राशन कार्ड ट्रांसफर जैसी सेवाओं का लाभ पोर्टल के माध्यम से ले सकते हैं। इससे पात्र लाभार्थियों को समय पर सरकारी खाद्यान्न उपलब्ध कराने के साथ ही प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और समयबद्ध होगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए आय प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट फोटो और पता प्रमाण सहित निर्धारित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। जिला पूर्ति अधिकारी ने लोगों से अधिक से अधिक ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आवेदन में कोई समस्या होने पर ग्रामीण क्षेत्र के लोग ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तथा शहरी क्षेत्र के लोग जिला पूर्ति अधिकारी या संबंधित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed