फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   251 women took out a ceremonial water-pot procession.

Rudraprayag News: 251 महिलाओं ने निकाली जलकलश यात्रा

Tue, 28 Jul 2026 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 28 Jul 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
251 women took out a ceremonial water-pot procession.
फोटो
विज्ञापन


गुप्तकाशी। श्री काशी विश्वनाथ भक्त मंडली की ओर से आयोजित ग्यारह दिवसीय श्रीमद् देवीभागवत एवं श्रीमद् शिवमहापुराण कथा के दसवें दिन को मंगलवार विश्वनाथ मंदिर में गंगा-यमुना पूजन के बाद भव्य जलकलश यात्रा निकाली गई। इसमें 251 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने विश्वनाथ मंदिर परिसर में बह रही गंगा-यमुना जलधाराओं से जल भरकर शोभायात्रा के साथ कथा मंडप पहुंचकर भगवान विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद देवी भागवत कथा में आचार्य हरिओम देवशाली ने देवी महात्म्य, पूजा विधि और शक्ति के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन किया। वहीं शिवमहापुराण कथा में आचार्य रोशन जगुड़ी ने द्वादश ज्योतिर्लिंगों के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में मुख्य आचार्य शारदानंद देवशाली, अध्यक्ष वचन सिंह नेगी, महामंत्री हर्षवर्धन शुक्ला, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र शुक्ला, प्रवक्ता डॉ. हर्षवर्धन बेंजवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed