{"_id":"6a68a404a86d149e410f6ee4","slug":"video-kedarnath-yatra-suspended-for-two-days-due-to-orange-alert-pilgrims-are-being-brought-back-safely-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बारिश के अलर्ट के चलते दो दिन रोकी गई केदारनाथ यात्रा,श्रद्धालुओं की कराई जा रही सुरक्षित वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के अलर्ट के चलते दो दिन रोकी गई केदारनाथ यात्रा,श्रद्धालुओं की कराई जा रही सुरक्षित वापसी
रुद्रप्रयाग। मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट और जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर केदारनाथ यात्रा मंगलवार और बुधवार के लिए अस्थायी रूप से रोक दी है। इस दौरान सोनप्रयाग से धाम के लिए नए यात्रियों को रवाना नहीं किया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के चलते शासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर दो दिन तक अस्थाई तौर पर यात्रा को रोक दिया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को केदारनाथ धाम पहुंचे यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उनके गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है। वहीं जिले में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य आपदा प्रबंधन टीमें पूरी तरह सतर्क हैं। प्रशासन लगातार मौसम और यात्रा मार्ग की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।