{"_id":"69c28b1d0c230fe2cd0050b1","slug":"35-people-got-x-rays-done-10-donated-blood-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-117507-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: 35 लोगों ने कराए एक्स-रे, 10 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: 35 लोगों ने कराए एक्स-रे, 10 ने किया रक्तदान
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 24 Mar 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व टीबी दिवस पर टीबी उन्मूलन अभियान शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। विश्व टीबी दिवस पर जनपद में 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान की शुरुआत मंगलवार से शुरू हुई। अभियान के पहले दिन पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि समेत विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में स्क्रीनिंग कैंप, गोष्ठी और रक्तदान शिविर आयोजित किए गए शिविर में 35 लोगों ने एक्स-रे जांच व 10 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान यस, वी केन इंड टीबी थीम पर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि से अभियान की शुरुआत डॉ. रामप्रकाश ने की। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अतिथि राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी मौजूद रहे।
इस दौरान टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जनमानस से सहयोग देने की अपील की गई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सीमा टेकचंदानी ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी या बुखार होने पर तुरंत जांच करानी जरूरी है और इलाज बीच में नहीं छोड़ना है। नियमित उपचार से टीबी ठीक हो सकती है। मरीजों को उपचार के दौरान हर माह पोषण भत्ता भी दिया जाता है। अभियान के तहत जनपद के 50 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी टीबी स्क्रीनिंग और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी, जिला क्षय अधिकारी डॉ. कुणाल, प्राचार्य डॉ. कैलाश चंद्र दुदपुड़ी, एनएसएस प्रभारी डॉ. विष्णु कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos