सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   A bear with its cubs was seen on a tree near Mongoli village.

Rudraprayag News: मंगोली गांव के समीप पेड़ पर बच्चों के साथ दिखा भालू

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 18 Dec 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
A bear with its cubs was seen on a tree near Mongoli village.
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे अगस्त्यमुनि रेंज के वन दरोगा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊखीमठ। नगर पंचायत ऊखीमठ के मंगोली गांव के समीप भालू एक पेड़ पर दो बच्चों के साथ दिखाई दिया जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। इसकी सूचना मिलने पर अगस्त्यमुनि रेंज के वन दरोगा गौरव भट्ट मौके पर पहुंचे।
सभासद प्रदीप धर्मवाण, नंद राम सेमवाल सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को बताया कि भालू आए दिन आबादी के समीप आ रहा है। ऐसे में घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। कुछ देर बाद दोपहर करीब 2 बजे लगभग 150 मीटर की दूरी पर फिर से भालू अपने दो बच्चों के साथ एक पेड़ पर दिखाई दिया। मंगोली गांव निवासी और नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्मवाण ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे उनके आवासीय के समीप पेड़ पर भालू दिखाई दिया था। ग्रामीणों की ओर से शोर मचाने पर भालू वहां से भाग गया। इधर, अगस्त्यमुनि रेंज के रेंजर हरिशंकर सिंह रावत ने बताया कि फिलहाल भालू को आबादी से दूर रखने के लिए ग्रामीणों को पटाखे उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं वन दरोगा गौरव भट्ट ने बताया कि गोशालाओं एवं मकानों के बाहर ग्रामीणों को मिर्ची का धुआं करने की सलाह दी। इससे भालू आवासीय बस्तियों के पास नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिकारी घटना स्थल पर कर रहे गश्त
गुप्तकाशी। केदारघाटी के ग्राम न्यालसू में बुधवार देर शाम मंगल सिंह (55) पर भालू के हमले के बाद से वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। बृहस्पतिवार को भी एसडीओ डॉ. दिवाकर पंत और एसडीओ देवेंद्र सिंह पुंडीर की सयुंक्त टीम ने इलाके में गश्त की और आसपास भालू की गतिविधि का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से अभी तक भालू नहीं दिखा। वहीं इलाके में ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed