सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Agastyamuni's forests are burning in the fire

Rudraprayag News: आग में जल रहे अगस्त्यमुनि के जंगल

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 25 May 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Agastyamuni's forests are burning in the fire
विज्ञापन
फाेटो
Trending Videos

अगस्त्यमुनि। वन विभाग कार्यालय के आसपास स्थित जंगलों व नाकोट और धान्यू गांव के वन क्षेत्रों के जंगल आग में जल रहे हैं। तेज हवाओं के कारण देखते ही देखते आग की लपटें वन विभाग परिसर तक पहुंच गईं। बाद में आग ऑल वेदर रोड के पास के जंगलों तक पहुंच गई।
वहीं वन क्षेत्राधिकारी एचएस रावत ने बताया कि तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए वन विभाग कार्यालय परिसर तक पहुंच गई। आग बुझाने के लिए टीम लगातार प्रयासरत है। वहीं आग से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास नष्ट हो रहे है जिससे गुलदार, जंगली बिल्लियां आबादी की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जंगलों में आग न लगाए। छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


आंखों में हो रही जलन
अगस्त्यमुनि। आग से उठता धुआं पूरे क्षेत्र में फैल गया है जिससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जखोली से गोविंदराम थपियाल (83) सोमवार को अगस्त्यमुनि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग से उठते धुएं के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed