सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Awarded cash for returning lost bag

Rudraprayag News: खोया बैग लौटाने पर नकद धनराशि देकर सम्मानित किया

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 25 May 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Awarded cash for returning lost bag
विज्ञापन
गुप्तकाशी। केदारनाथ यात्रा पर आए इंदौर (मध्य प्रदेश) के पंडित संतोष उपाध्याय का रुपयों से भरा खोया बैग स्थानीय युवाओं की ईमानदारी के कारण सकुशल मिल गया है। बैग मिलने पर उन्होंने युवाओं को पुरस्कृत भी किया।
Trending Videos

पंडित संतोष उपाध्याय श्रद्धालुओं को केदारनाथ भेजने के बाद कालीमठ घाटी के दर्शन करने गए थे। रविवार को कोटमा-खोनू के बीच वाहन में बैठते समय रुपयों से भरा बैग वहीं गिर गया। काफी तलाश करने के बाद भी जब बैग नहीं मिला तो उन्होंने कोटमा निवासी संदीप भट्ट को इसकी जानकारी दी। संदीप भट्ट की खोज में पता चला कि रास्ते से गुजर रहे रोहित और प्रमोद को वह बैग मिला था। रोहित ने वह बैग संदीप भट्ट के पास पहुंचाया और सोमवार को गुप्तकाशी आकर बैग संतोष उपाध्याय को सौंप दिया गया। रुपयों से भरा बैग सुरक्षित मिलने पर संतोष उपाध्याय ने संदीप भट्ट और रोहित की ईमानदारी की सराहना की और दोनों को 10-10 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed