{"_id":"6a143707a12a9cd4df0fb490","slug":"vehicle-falls-into-alaknanda-river-search-on-for-driver-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-118709-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: अलकनंदा नदी में गिरा वाहन, चालक की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: अलकनंदा नदी में गिरा वाहन, चालक की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 25 May 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। गौचर से बिजराकोट लौट रहा एक वाहन चमसिल क्षेत्र के सारी बैंसोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। वाहन में चालक अकेला सवार था। हादसे के बाद से वाहन चालक राकेश सिंह निवासी बिजराकोट लापता है। सोमवार को मौके पर घोलतीर पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और डीडीआरएफ की टीमें खोज एवं बचाव के लिए पहुंचीं लेकिन वाहन और चालक दोनों का पता नहीं चल पाया।
बिजराकोट के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप सिंह ने बताया कि रविवार रात को गौचर पुलिस व एसडीआरएफ मौके पर पहुंची थी लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण चालक का पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह फिर से रुद्रप्रयाग संयुक्त टीमों ने सर्च अभियान शुरू किया मगर चालक का पता नहीं चल पाया। दोपहर बाद सर्च अभियान बंद किया गया। उधर घोलतीर चौकी प्रभारी जयवीर रावत ने बताया कि जहां वाहन गिरा है वहां पानी का बहाव बहुत अधिक है। कल फिर से खोज अभियान शुरू किया जाएगा। संवाद
Trending Videos