सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Allegations of wildlife smuggling in Gaurikund forest panchayat

Rudraprayag News: गौरीकुंड वन पंचायत में वन्यजीव तस्करी का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 13 Apr 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Allegations of wildlife smuggling in Gaurikund forest panchayat
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड क्षेत्र की वन पंचायत में अवैध गतिविधियों को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं। पूर्व प्रधान राकेश गोस्वामी ने जिलाधिकारी, प्रमुख वन संरक्षक को शिकायतीपत्र भेजा और वन भूमि पर अवैध घास कटान, दुर्लभ जड़ी-बूटियों के दोहन और वन्यजीवों के शिकार व तस्करी का मामला उठाया।
Trending Videos

पूर्व प्रधान राकेश गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों की मिलीभगत से मजदूरों के माध्यम से यात्रा काल में अवैध घास का कटान किया जा रहा है जिससे करोड़ों रुपये का कारोबार हो रहा है। साथ ही बहुमूल्य जड़ी-बूटियों का भी चोरी-छिपे दोहन और वन्यजीवों के शिकार की बात कही गई है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच कर वन क्षेत्र में विशेष टास्क फोर्स गठित करने, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उधर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि गौरीकुंड क्षेत्र में हो रहे अवैध घास के कटान के मामले को प्रशासन को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और यह जिम्मा स्थानीय लोगों को देना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed