{"_id":"6a5b768537eaf72e9a02ae1a","slug":"blacktopping-of-tuna-bauntha-road-to-begin-within-a-week-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-119738-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: तूना-बौंठा सड़क का डामरीकरण एक सप्ताह में होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: तूना-बौंठा सड़क का डामरीकरण एक सप्ताह में होगा शुरू
Sat, 18 Jul 2026 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 18 Jul 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10.5 किमी तूना-बौंठा मार्ग का टेंडर पूरा, लोग बोले- काम पूरा होने पर ही होगा भरोसा
रुद्रप्रयाग। करीब छह वर्षों से बदहाल पड़ी 10.5 किलोमीटर लंबी तूना-बौंठा मोटर सड़क के डामरीकरण का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और 185 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही है। सड़क का शुरुआती करीब एक किलोमीटर हिस्सा सबसे अधिक क्षतिग्रस्त है। बरसात में यह नाले में बदल जाता है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और ग्रामीणों को भारी परेशानी होती है। पूर्व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान सिंचाई और आपदा मद से बनी नालियां व नहरें भी तोड़ दी गई थीं। इनके पुनर्निर्माण की भी मांग की गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार सैनी ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।