Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rudraprayag News
›
Rudraprayag:17 JCBs and 37 additional personnel deployed in the district to deal with the monsoon; take action within 10 to 30 minutes in case of landslides
{"_id":"6a5b73e687cac054b70a15f1","slug":"video-rudraprayag17-jcbs-and-37-additional-personnel-deployed-in-the-district-to-deal-with-the-monsoon-take-action-within-10-to-30-minutes-in-case-of-landslides-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"मानसून से निपटने को जिले में 17 जेसीबी, 37 अतिरिक्त कार्मिक तैनात, भूस्खलन होने पर 10 से 30 मिनट में कार्रवाई करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून से निपटने को जिले में 17 जेसीबी, 37 अतिरिक्त कार्मिक तैनात, भूस्खलन होने पर 10 से 30 मिनट में कार्रवाई करें
मानसून के दौरान सड़क मार्गों को सुचारू बनाए रखने के लिए लोक निर्माण विभाग ने जिले के संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में 17 जेसीबी मशीनें तैनात कर दी हैं। साथ ही नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था के लिए 37 अतिरिक्त कार्मिक भी लगाए गए हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सड़क अवरुद्ध होने की स्थिति में 10 से 30 मिनट के भीतर राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार सैनी ने बताया कि रुद्रप्रयाग मुख्यालय, स्यालसू, खांकरा, गोर्ती, तैला बैंड, छेनागाड़, घेंघड़खाल, रैंतोली, रणधार, काण्डई, चोपता, जैली, रतनपुर बैंड, चोपड़ा, बेडूबगड़, नगरासू और जवाड़ी समेत 17 स्थानों पर जेसीबी मशीनें पहले से तैनात कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि विभाग प्रतिदिन सड़क मार्गों की निगरानी कर रहा है और मार्गों के खुलने-बंद होने की सूचना जिला आपदा कंट्रोल रूम व ऑनलाइन पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट की जा रही है। पिछले दो दिनों में बारिश के दौरान जहां-जहां पेड़ सड़क पर गिरे, वहां विभागीय टीमों ने तत्काल पहुंचकर मार्ग सुचारू कराया। उन्होंने बताया कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात 37 अतिरिक्त कार्मिक लगातार नालियों की सफाई, खरपतवार हटाने और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे हैं, ताकि बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव और मलबा जमा होने की समस्या कम हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।