फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Call to adopt self-employment by availing the benefits of the Udyamshala Scheme.

Rudraprayag News: उद्यमशाला योजना का लाभ लेकर स्वरोजगार अपनाने का आह्वान

Wed, 05 Aug 2026 05:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 05 Aug 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Call to adopt self-employment by availing the benefits of the Udyamshala Scheme.
फोटो
विज्ञापन

जिला स्तरीय कार्यशाला में उद्यम स्थापना, मार्केटिंग की दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत ने युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों से योजना का लाभ लेकर स्वरोजगार अपनाने का आह्वान किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को योजना का प्रचार-प्रसार कर पात्र लाभार्थियों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। योजना के इनक्यूबेशन मैनेजर (बिजनेस आइडिया को सफल कंपनी में बदलने में मदद करने वाला) भरत सिंह बिष्ट ने बताया कि योजना के तहत व्यवसाय पंजीकरण, बिजनेस प्लान तैयार करने, बैंक ऋण, ब्रांडिंग, पैकेजिंग तक हर स्तर पर सहयोग उपलब्ध कराया जाता है। विशेषज्ञों ने व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया, वित्तीय प्रबंधन, बैंक ऋण, डिजिटल मार्केटिंग से उत्पादों की बिक्री बढ़ाने की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली, आरसेटी निदेशक अरुण कुमार, इनक्यूबेशन मैनेजर भरत सिंह बिष्ट, हिमांशु बर्त्वाल, बैंक प्रतिनिधि, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि एवं अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed