फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Carrying the sick and elderly to the hospital on their backs.

Rudraprayag News: बीमार और बुजुर्गों को पीठ पर उठाकर ले जा रहे अस्पताल

Fri, 31 Jul 2026 03:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 31 Jul 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
Carrying the sick and elderly to the hospital on their backs.
गुप्तकाशी। कालीमठ-कुणजेठी-ब्यूखी मार्ग पिछले एक पखवाड़े से क्षतिग्रस्त होने के कारण बेडूला, कुणजेठी, ब्यूखी और जग्गी बगवान गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से लोगों को फिर पुरानी पगडंडियों का सहारा लेना पड़ रहा है। बीमार और बुजुर्गों को पीठ पर उठाकर अस्पताल ले जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कुणजेठी के पूर्व प्रधान दिलवर सिंह रावत ने बताया कि घियापानी तोक में मार्ग ध्वस्त हो चुका है। भूधंसाव के कारण यह मार्ग लगभग हर बरसात में बंद हो जाता है। ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि कालीमठ बस अड्डे से पुरानी सड़क को घियापानी के आगे सड़क से जोड़ा जाए। वहीं बेडूला के प्रधान प्रदीप राणा ने घंघली मोटर पुल से बेडूला होते हुए कुणजेठी तक वैकल्पिक सड़क बनाने का सुझाव दिया। वहीं अवर अभियंता हरीश भट्ट ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में लगातार भूधंसाव हो रहा है जिससे फिलहाल मार्ग खोलना संभव नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed