{"_id":"69c135c9c11b36692f0292cd","slug":"complete-all-travel-arrangements-on-time-saurabh-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-117485-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"समयबद्ध पूरा करें सभी यात्रा व्यवस्थाएं : सौरभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समयबद्ध पूरा करें सभी यात्रा व्यवस्थाएं : सौरभ
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 23 Mar 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जिला सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं की प्रगति का जायजा लिया और सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम विशाल मिश्रा ने बताया कि यात्रा के लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। पशुपालन विभाग की ओर से घोड़े-खच्चरों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है और उनके स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण की व्यवस्था की जा रही है।
सड़कों का पैचवर्क किया जा रहा है और यात्रा मार्ग पर एंबुलेंस, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जा रही है। प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, बिजली और स्वच्छता व्यवस्था मजबूत रखी जाए और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जाए। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने यात्रा से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए कहा जबकि विधायक आशा नौटियाल ने बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
जिला स्तरीय कार्यक्रम और जनसेवा शिविर लगा
अगस्त्यमुनि। बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम और जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का देहरादून से सीधा प्रसारण भी हुआ। प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा और कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लेखा-जोखा पेश किया गया। प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने 22 अप्रैल से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा की तैयारियों पर जोर देते हुए अधिकारियों को समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के आंकड़ों के मुताबिक जिले को विभिन्न सेक्टरों में प्राप्त 300 करोड़ रुपये की धनराशि का शत-प्रतिशत उपयोग किया जा चुका है। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और विधायक आशा नौटियाल ने स्थानीय विकास कार्यों की जानकारी साझा की। बताया कि ऊखीमठ के बनतोली में 727.72 लाख की लागत से 90 मीटर झूला पुल और त्रियुगीनारायण-तोषी मार्ग पर 30 मीटर स्पान के सेतु का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शिविर में समाज कल्याण, मत्स्य और उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों ने स्टाल लगाकर मौके पर ही आवेदन और पंजीकरण की सुविधा दी।
Trending Videos