{"_id":"69c2aeba694b4d47d0022bba","slug":"video-rudraprayag-janata-darbar-held-in-syund-demands-raised-for-opening-of-an-anm-center-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: स्यूण्ड में आयोजित जनता दरबार में एएनएम केंद्र खोलने व सड़क और मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: स्यूण्ड में आयोजित जनता दरबार में एएनएम केंद्र खोलने व सड़क और मुआवजे की मांग
अगस्त्यमुनि विकासखंड के ग्राम स्यूण्ड में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों ने बुनियादी समस्याओं से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के सामने रखी। मंगलवार को पंचायत भवन में हुई इस बैठक में सबसे प्रमुख रूप से स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को लेकर एएनएम केंद्र खोलने, स्यूण्ड-धौलसारी मोटर मार्ग के शीघ्र निर्माण, सड़क निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त मंदिर प्रतीक्षालय के पुनर्निर्माण, खेतों और पेड़ों के नुकसान का मुआवजा तथा डंपिंग जोन की व्यवस्था न होने की शिकायत उठाई गई। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान पर घेराबाड़ की मांग की। इसके अलावा पेयजल और विद्युत आपूर्ति में सुधार, बैंक शाखा खोलने, राशन कार्ड ई-केवाईसी में आ रही बायोमेट्रिक दिक्कतों के समाधान, गौशाला निर्माण, मिलन केंद्र की मरम्मत और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सीएलएफ से जोड़ने जैसे मुद्दे भी प्रमुखता से रखे गए। साथ ही जल संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे उप वन संरक्षक रजत सुमन ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए कई मामलों में मौके से ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता की और शीघ्र समाधान के लिए निर्देश दिए। उन्होंने मोटर मार्ग निर्माण को प्राथमिकता में होने की बात भी कही। कार्यक्रम में डॉ. दीपा तिलारा, ग्राम प्रधान प्रवीण सेमवाल सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।