Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Speaking on the cess on petrol and diesel, the Mandi District BJP President stated the burden of inflation on the public will increase
{"_id":"69c25f5b3a19dc14fb0eeddd","slug":"video-mandi-speaking-on-the-cess-on-petrol-and-diesel-the-mandi-district-bjp-president-stated-the-burden-of-inflation-on-the-public-will-increase-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: पेट्रोल-डीजल पर सेस पर बोले मंडी जिला भाजपा अध्यक्ष- जनता पर महंगाई का बढ़ेगा बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: पेट्रोल-डीजल पर सेस पर बोले मंडी जिला भाजपा अध्यक्ष- जनता पर महंगाई का बढ़ेगा बोझ
Ankesh Dogra
Updated Tue, 24 Mar 2026 03:24 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने इसे जनता की जेब पर सीधा प्रहार बताते हुए कहा कि सरकार के इस निर्णय से आम लोगों पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर ₹5 प्रति लीटर तक सेस लगाना पूरी तरह जनविरोधी कदम है। पहले से ही बढ़ती कीमतों से जूझ रही जनता को अब और अधिक आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ेगा। ईंधन महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ेगी, जिसका सीधा असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा। निहाल चंद शर्मा ने कहा कि इस फैसले से व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। फल-सब्जी, दूध और अन्य आवश्यक वस्तुएं महंगी होंगी, जिससे आम जनता की परेशानियां और बढ़ेंगी। उन्होंने कांग्रेस सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के पास न तो कोई ठोस आर्थिक नीति है और न ही जनता को राहत देने की मंशा दिखाई दे रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता इस प्रकार के निर्णयों को अधिक समय तक सहन नहीं करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।