सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Congress workers protest against inflation

Rudraprayag News: महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 08 Jun 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protest against inflation
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

रुद्रप्रयाग। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी तिलवाड़ा ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध जताया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह कंडारी ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर बड़े-बड़े वादे करने वाली भाजपा सरकार आज पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई से किसान, मजदूर, व्यापारी और आम जनता प्रभावित हो रही है। इससे पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक भी हुई। बैठक में बूथ अध्यक्षों, बीएलए-2 और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, नई समितियों के गठन और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त जयपाल कंडारी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, नगर अध्यक्ष बिशन सिंह जगवाण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेश्वरी नेगी, अनिल रावत, कुलदीप जगवाण, संजय रावत, योगेश गोस्वामी और सुरेंद्र लाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed