सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Demand for financial approval for nine rural motor roads

Rudraprayag News: नौ ग्रामीण मोटर मार्गों को वित्तीय स्वीकृति दिलाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 08 Jun 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Demand for financial approval for nine rural motor roads
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के सड़कविहीन गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी को ज्ञापन दिया। उन्होंने नौ प्रस्तावित मोटर मार्गों को वित्तीय स्वीकृति देने की मांग की। इनमें कोटमा-स्यांसू मोटर पुल एवं मार्ग, रांऊ लैंक-रांऊ स्वर्ण मार्ग, उनियाणा-पौल्दी-दोणी-कालीशिला मार्ग, वरईधार से तल्ला बरंगाली मार्ग आदि शामिल हैं। उन्होंने मंत्री से इनकी स्वीकृति देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के कई गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि इन मोटर मार्गों के निर्माण से दूरस्थ गांवों के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed