सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Potholes at various places on the Bhiri-Makku Band road

Rudraprayag News: भीरी-मक्कू बैंड सड़क पर जगह-जगह गड्ढे

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 08 Jun 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Potholes at various places on the Bhiri-Makku Band road
विज्ञापन
लोगों ने शीघ्र सुधारीकरण और डामरीकरण की उठाई मांग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊखीमठ। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के भीरी-परकंडी-मक्कू बैंड मार्ग की बदहाल हालत पर लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और आवागमन जोखिम भरा हो गया है। लोगों ने शीघ्र सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग की।
ग्राम ककोला निवासी प्रियंका बिष्ट ने कहा कि सड़क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी हुई सड़क के कारण वाहन चालकों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने कहा कि यह मार्ग तृतीय केदार तुंगनाथ और पर्यटन स्थल चोपता को जोड़ता है। यात्रा और पर्यटन सीजन में इस मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक गुजरते हैं लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति उनकी परेशानी बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी को पत्र भेजकर मार्ग के शीघ्र सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed