{"_id":"69be9f14628cdaad4201c14a","slug":"debris-fell-in-sirohbagad-highway-remained-closed-throughout-the-nigh-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-117456-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: सिरोहबगड़ में आया मलबा, रातभर बंद रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: सिरोहबगड़ में आया मलबा, रातभर बंद रहा हाईवे
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 21 Mar 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बीती शुक्रवार रात हुई तेज बारिश के कारण सिरोहबगड़ क्षेत्र में हाईवे पर मलबा और सिल्ट आने से यातायात बाधित हो गया। दलदल जैसी स्थिति के कारण यहां तीन वाहन
(ट्राला, कार, बाइक) फंस गए। . जिन्हें शनिवार सुबह बारिश थमने के बाद रवाना किया गया। पुलिस और एनएच की मदद से मलबा हटाया गया। गौरतलब है कि सिरोहबगड़ क्षेत्र भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील रहा है और यहां अक्सर मार्ग बाधित होता रहता है। यह क्षेत्र यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना है और लोगों को हमेशा यहां परेशानी उठानी पड़ती है। इस यात्रा सीजन में भी यह क्षेत्र फिर चुनौती बन सकता है। संवाद
-- -
- तुंगनाथ में नाले में फंसे वाहन को निकाला
ऊखीमठ। चोपता-तुंगनाथ क्षेत्र में हुई बर्फबारी के कारण घूमने आए पर्यटक मार्ग पर फंस गए। शुक्रवार देर रात एक वाहन के बर्फ में फिसलकर नाले में जा गिरने की सूचना मिलने पर डीडीआरएफ की टीम ऊखीमठ मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन का सुरक्षित निकालकर कर उसे मुख्य मार्ग तक पहुंचाया।
एनएच पर हुआ गहरा गड्ढा
रुद्रप्रयाग। लगातार बारिश के बाद केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलाबराय स्थित अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के पास सड़क किनारे गहरा गड्ढा होने से हादसे का खतरा बना है। गड्ढा करीब दो से ढाई फीट गहरा है और इसके आसपास की नीचे की जमीन भी खोखली हो चुकी है। इधर रात के समय निर्माणाधीन रेल प्रोजेक्ट के ट्रॉली और कैप्सूल भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। वहीं पास में नमामि गंगे का प्लांट भी स्थित है। ऐसे में इस सड़क की जल्द सुध नहीं ली गई तो हादसे का खतरा बढ़ जाएगा। इधर केदारनाथ यात्रा नजदीक होने के कारण इस हिस्से को जल्द दुरुस्त करना भी जरूरी है। संवाद
Trending Videos