{"_id":"69665304b058a9efed0831a7","slug":"deployment-of-surgeon-in-district-hospital-rudraprayag-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-116467-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में सर्जन की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में सर्जन की तैनाती
विज्ञापन
विज्ञापन
- सर्जन न होने से गंभीर मामले किए जाते थे रेफरल
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जिले में लंबे समय बाद जनरल सर्जन का इंतजार अब समाप्त हो गया है। जिला अस्पताल में डॉक्टर सोनू कुमार ने जनरल सर्जन के रूप में पद ग्रहण कर लिया है। सर्जन की तैनाती से जिले के मरीजों को राहत मिलेगी। अभी जिला अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों को श्रीनगर, श्रीकोट, ऋषिकेश और देहरादून जैसे हायर सेंटरों के लिए रेफर करना पड़ता था।
बीते कुछ समय से जनपद में जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं भी लगातार सामने आई हैं जिनमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सर्जन न होने के कारण ऐसे मामलों में भी घायलों को बाहर रेफर करना मजबूरी बन गया था। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सीएमओ डाॅ. राम प्रकाश ने बताया कि जिले में लंबे समय से जनरल सर्जन का पद रिक्त चल रहा था। अब शासन की ओर से जिला अस्पताल के लिए जनरल सर्जन की तैनाती की गई है। जल्द चिकित्सक कार्यभार संभाल लेंगे जिससे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी।
Trending Videos