{"_id":"6a105852a5f0f51e8007476c","slug":"dm-meets-topper-students-gives-career-tips-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-118658-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: टॉपर छात्र-छात्राओं से मिले डीएम, कॅरिअर के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: टॉपर छात्र-छात्राओं से मिले डीएम, कॅरिअर के दिए टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 22 May 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। जनपद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ शुक्रवार को जिला सभागार में छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने विद्यार्थियों को कॅरिअर, जीवन व मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सुझाव दिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। वर्तमान समय में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव भी बढ़ रहा है। इसलिए योग, व्यायाम, संतुलित दिनचर्या और सकारात्मक सोच को अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याएं, सुझाव और अनुभव भी सुने। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos