{"_id":"6a1058d4d568530fdd052401","slug":"sdrf-commander-took-stock-of-the-arrangements-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-118661-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: एसडीआरएफ सेनानायक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: एसडीआरएफ सेनानायक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 22 May 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने पैदल यात्रा मार्ग और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं, भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। वहीं यात्रा ड्यूटी पर तैनात विभिन्न विभागों और एजेंसियों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वार्ता कर मौके पर आ रही चुनौतियों की जानकारी ली और निर्देश दिए। उन्होंने एसडीआरएफ पोस्ट का निरीक्षण कर कार्मिकों से संवाद किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले एसडीआरएफ कार्मिकों को प्रशस्तिपत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। सेनानायक ने कहा कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, त्वरित राहत और बेहतर समन्वय एसडीआरएफ की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। संवाद
-- -- --
एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने किया संयुक्त अभ्यास
गुप्तकाशी। आपदा प्रबंधन व आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर समन्वय के लिए शुक्रवार को नगर पंचायत क्षेत्र में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने फेमेक्स कार्यक्रम किया। इस दौरान ट्रांस भारत हेलीपैड, चिप्सन हेलिपैड का सुरक्षा ऑडिट किया गया। टीम ने सुरक्षा व्यवस्थाओं, आपातकालीन संसाधनों, संभावित बचाव कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम में आधुनिक बचाव उपकरणों के संचालन, उपयोग की जानकारी दी गई। इस दौरान त्वरित प्रतिक्रिया, बेहतर समन्वय व संचार व्यवस्था मजबूत करने को कहा गया। एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने संयुक्त अभ्यासों को आपदा प्रबंधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। संवाद
Trending Videos