{"_id":"6a104b39be457fcb3b0bce85","slug":"the-forest-burned-throughout-the-night-and-forest-workers-failed-to-extinguish-the-fire-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-118654-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: रातभर जलते रहे जंगल, आग बुझाने नहीं पहुंचे वन कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: रातभर जलते रहे जंगल, आग बुझाने नहीं पहुंचे वन कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 22 May 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
रूमसी, भौंसाल, बावई में वन संपदा जली
संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। इन दिनों बढ़ती गर्मी के साथ क्षेत्र के जंगलों में भी आग फैली हुई है। ब्लॉक के रूमसी, भौंसाल, बावई, तोलब और कुमोली के जंगलों में बृहस्पतिवार देर रात आग लग गई और शुक्रवार को भी जंगल धू-धू कर जलते रहे। मगर आग बुझाने के लिए कोई वन कर्मी नहीं पहुंचा। ऐसे में वन संपदा को अधिक नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय ऋतिक पुरोहित ने बताया पूरी रात जंगल धधकते रहे और आग लगातार फैलती रही। गौरव बमोला ने कहा कि आग बुझाने के लिए कोई नहीं आया। वन विभाग के मॉक ड्रिल सिर्फ कागजों में ही सीमित हैं। उन्होंने कहा कि जंगलों में लगातार लग रही आग का असर अब गांवों और कस्बों तक दिखाई देने लगा है। जंगल में आग से आवास नष्ट होने के कारण जंगली जानवर आबादी की ओर रुख कर रहे हैं। इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। वहीं डीएफओ रुद्रप्रयाग रजत सुमन ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। जल्द आग बुझा दी जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
आग लगाता एक व्यक्ति ड्रोन से चिह्नित, प्राथमिकी दर्ज
रुद्रप्रयाग। वनाग्नि की निगरानी के दौरान ड्रोन कैमरे में वन क्षेत्र में आग लगाता एक व्यक्ति दिखाई देने पर वन विभाग ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार 20 मई को सुबह करीब सवा सात बजे जखोली रेंज के तैला कक्ष संख्या-7 में ड्रोन से निगरानी के दौरान एक व्यक्ति वन क्षेत्र में आग लगाते हुए दिखाई दिया। सूचना मिलने पर वन दरोगा बड़मा अनुभाग व बीट अधिकारी तैला मौके पर पहुंचे लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। वन दरोगा ने बताया ड्रोन से व्यक्ति को चिह्नित किया गया और अधिकारियों ने घटनास्थल के आसपास स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जांच में आग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान त्रिलोक सिंह जगवान निवासी ग्राम पंद्रोला कुमड़ी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वन विभाग ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी को जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos