सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Youth caught with hashish on Kedarnath Yatra route

Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चरस के साथ युवक दबोचा

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 22 May 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Youth caught with hashish on Kedarnath Yatra route
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने गौरीकुंड क्षेत्र से एक नेपाली मूल के व्यक्ति से 1.080 किलोग्राम चरस बरामद की है।
Trending Videos

चौकी प्रभारी गौरीकुंड रघुवीर सिंह रावत ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक नेपाली मूल के व्यक्ति के कब्जे से एक किलोग्राम से अधिक चरस, एक मोबाइल पकड़ा। मोबाइल में भारतीय व नेपाली सिम कार्ड थे और भारतीय व नेपाली रुपये भी थे। आरोपी ने कहा कि वह यह चरस नेपाल से लेकर यात्रा मार्ग पर अधिक दामों पर बेचने आया था। आरोपी हस्त बहादुर शाही (37) निवासी गांव पालिका रास्कोट वार्ड नंबर पांच जिला कालीकोट, राज्य कर्णाली नेपाल वर्तमान निवासी गौरीकुंड के खिलाफ सोनप्रयाग कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed