फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Elderly woman battles leopard; saves her life by striking it with a sickle.

Rudraprayag News: गुलदार से भिड़ी बुजुर्ग, दरांती से वार कर बचाई जान

Wed, 29 Jul 2026 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 29 Jul 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman battles leopard; saves her life by striking it with a sickle.
कोटी गांव में घास काटने के लिए जंगल गई थी महिला
विज्ञापन

वन विभाग गुलदार की निगरानी के लिए लगा रहे ट्रैप कैमरे
संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। ब्लॉक अगस्त्यमुनि के पठालीधार क्षेत्र के कोटी गांव में घास काटने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखई और दरांती से गुलदार पर वार किए जिससे गुलदार जंगल की ओर भाग गया। हमले में महिला घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं वन विभाग की ओर से गुलदार की निगरानी के लिए ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। ड्रोन से भी उसकी खोज की जा रही है।

बुधवार को पूर्वाह्न 11:45 बजे नारायणी देवी (64) मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उन पर अचानक हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाई और दरांती से उस पर लगातार वार किए जिससे गुलदार भाग गया। मगर हमले में महिला के हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। महिला के पुत्र पंकज सिंह ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना है जिससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश परिवार पशुपालन पर निर्भर हैं और उन्हें रोज जंगल से घास लानी पड़ती है। ऐसे में गुलदार की मौजूदगी से चारा लाना भी जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की। वहीं डॉ. प्रियांशी ने बताया कि महिला के हाथ और पैरों में चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य है। वहीं उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. दिवाकर पंत ने बताया कि मौके पर वन क्षेत्राधिकारी के साथ वन विभाग की टीम गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed