फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rain wreaks havoc: Water enters homes in Agastyamuni; debris on the highway.

आफत लाई बारिश : अगस्त्यमुनि में घरों में घुसा पानी, हाईवे पर मलबा

Wed, 29 Jul 2026 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 29 Jul 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Rain wreaks havoc: Water enters homes in Agastyamuni; debris on the highway.
पेट्रोल पंप के पास बोल्डर के नीचे दबी कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। मंगलवार रात हुई मूसलाधार बारिश से नगर पंचायत क्षेत्र के घरों में पानी घुस गया। वहीं भूस्खलन के कारण एक वाहन मलबे में दब गया जबकि हाईवे मलबा आने से कुछ देर बंद रहा।
नगर पंचायत क्षेत्र के बसंत विहार, एसबीआई कॉलोनी और खंड विकास कार्यालय के पीछे कई घरों और आंगनों में पानी घुस गया। साथ ही केदारनाथ मुख्य सड़क भी पानी से जलमग्न हो गई जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से सिल्ली के पास पहाड़ी से मलबा आने के कारण हाईवे सुबह कुछ समय के लिए बंद हुआ। वहीं अगस्त्यमुनि पेट्रोल पंप के पास बोल्डर गिरने से एक कार उसके नीचे दब गई। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। उधर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अगस्त्यमुनि सिल्ली के पास भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल मलबा हटवाकर हाईवे सुचारु कराया। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित स्थल से एक समय में एक ही वाहन को गुजरने दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को टीएचडीसी के तकनीकी सहयोग से प्रभावित ढलान के स्थायी संरक्षण और क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार के सुदृढ़ीकरण के लिए विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बरसाती नाले से ही जा रहे लोग
बसुकेदार। जखोली-गुप्तकाशी मार्ग पर डोबल्या स्थित बरसाती नाला लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। तहसील मुख्यालय से करीब 500 मीटर दूर स्थित इस नाले पर पुलिया नहीं होने से बरसात के दौरान स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों को यहीं से आवाजाही करनी पड़ती है। विभाग की ओर से पूर्व में प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की बात भी कही गई थी लेकिन वर्षों बाद भी पुलिया का निर्माण शुरू नहीं हो सका। पूर्व प्रधान राजेश बिष्ट, मोहन सिंह भंडारी, प्रधान मदन मोहन डिमरी आदि क्षेत्रवासियों ने बरसाती नाले पर शीघ्र पुलिया निर्माण की मांग की है। कहा यदि समय रहते पुलिया का निर्माण नहीं हुआ तो बरसात के दौरान कभी भी हादसा हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पुश्ता ध्वस्त, घरों का संपर्क मार्ग बंद
अगस्त्यमुनि। नगर पंचायत के स्वरघट क्षेत्र में बारिश से एक पुश्ता ध्वस्त हो गया जिससे एक परिवार का संपर्क मार्ग बंद हो गया। स्थानीय प्रभा भट्ट ने बताया कि परिवार को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड सभासद हिमांशु भट्ट ने प्रशासन से शीघ्र पुश्ते का निर्माण कर आवाजाही सुचारु करने की मांग की। संवाद
---------------
चोपता-फलासी मार्ग पर भू-धंसाव से कई मकान खतरे में

चोपता/जखोली।मूसलाधार बारिश से तल्ला नागपुर क्षेत्र में संपर्क मार्ग और पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भू-धंसाव से बंद हुआ चोपता-फलासी मार्ग दोपहर तक खुला, जबकि कोलू बैंड के पास चोपता-पोखरी मार्ग पर बोल्डर गिरने से कुछ घंटे आवाजाही ठप रही, जिसे स्थानीय लोगों और लोनिवि ने शाम तक सुचारु किया। भटवाड़ी गांव में गदेरे उफान पर आने से पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं जखोली के बुढना में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय भवन का पुश्ता धंसने से नींव खतरे में आ गई है। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा ने बताया कि सुरक्षात्मक कार्यों के लिए पत्रावली तैयार कर बुधवार को जिलाधिकारी को भेज दी गई है। संवाद

घट गदेरे की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा
फाटा। दो साल पहले बाढ़ में बही सीसी पुलिया की जगह लोहे के पट्टों वाला अस्थायी पुल अब जवाब देने लगा है। लगातार बारिश से किमाना और बगीचा तोक का पैदल मार्ग 60% तक क्षतिग्रस्त हो गया है। शिव-पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण आने वाले श्रद्धालुओं और स्कूली बच्चों को इसी जर्जर रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों की बार-बार मांग के बावजूद स्थायी पुल का प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हुआ है। वहीं लोनिवि जेई नीरज रोहिला ने जल्द आपदा मद से नया इस्टीमेट शासन को भेजने की बात कही। संवाद



निर्माणाधीन सुरंग की बाहरी ढलान पर भूस्खलन
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय में केदारनाथ-बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सुरंग के बाहरी ढलान पर भूस्खलन से एनएच भवन का एक कमरा और जेनरेटर कक्ष मलबे से क्षतिग्रस्त हो गए। डीएम विशाल मिश्रा ने निरीक्षण कर बताया कि सुरंग पूरी तरह सुरक्षित है और विशेषज्ञ टीम से स्लोप का तकनीकी आकलन कराकर उपचार कराया जाएगा। वहीं जवाड़ी बाईपास मार्ग पर संगम व्यू प्वाइंट के पास सुरक्षा दीवार टूटने से सड़क का 100 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एक अस्थायी रेड़ी मलबे में आ गई। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्र मानते हुए दुकानें खाली करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, जीआईसी रोड पर पुश्ता टूटने से एक वाहन भी उसकी चपेट में आ गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed