फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ensure high-risk pregnant women reach the hospital on time.

Rudraprayag News: हाई रिस्क गर्भवतियों को समय से पहुंचाएं अस्पताल

Fri, 07 Aug 2026 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 07 Aug 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Ensure high-risk pregnant women reach the hospital on time.
बारिश के बीच संस्थागत प्रसव की तैयारियां तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। जिले में लगातार जारी बारिश के बीच संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारूल गोयल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

बताया गया कि जिले में अगस्त और सितंबर माह में 538 गर्भवती महिलाओं के प्रसव होने हैं। सभी गर्भवतियों की सूची तैयार कर ली गई है। सीएमओ ने निर्देश दिए कि संभावित प्रसव तिथि और हाई रिस्क गर्भवतियों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा प्रसव पीड़ा शुरू होने से पहले उन्हें निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जरूरत पड़ने पर गर्भवती महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि स्थित प्रसव पूर्व प्रतीक्षालय (प्रत्याशा) में भर्ती कराने के निर्देश भी दिए। यहां ठहरने और भोजन की सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से गर्भवतियों को इस सुविधा की जानकारी देने को कहा गया। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हिमांशु नौटियाल, जिला डेटा प्रबंधक अशोक नौटियाल और जिला समन्वयक आईईसी हरेंद्र सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed