सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Firefighters' prompt action saved a man's life

Rudraprayag News: दमकल कर्मियों की तत्परता से बची व्यक्ति की जान

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 30 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Firefighters' prompt action saved a man's life
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि क्षेत्र में दमकल और पुलिसकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से एक घायल व्यक्ति की जान बच गई। सोमवार देर शाम को पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि बनियाड़ी (अगस्त्यमुनि) के समीप एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही अगस्त्यमुनि की दमकल टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर देखा गया कि घायल व्यक्ति नदी किनारे नाजुक अवस्था में पड़ा हुआ था। दमकल कर्मियों ने स्थानीय नागरिकों तथा पुलिस कर्मियों के साथ तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद घायल को सुरक्षित खाई से बाहर निकाल लिया। घायल की पहचान मधुसूदन निवासी ग्राम हाट के रूप में हुई। उसका राजकीय चिकित्सालय अगस्त्यमुनि में उपचार जारी है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed