सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Heli service was disrupted for three hours due to bad weather.

Rudraprayag News: खराब मौसम होने से तीन घंटे तक बाधित रही हेली सेवा

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 30 Apr 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Heli service was disrupted for three hours due to bad weather.
विज्ञापन
मौसम साफ होने की उम्मीद में देर शाम तक इंतजार करते रहे यात्री
Trending Videos


कुछ यात्रियों के टिकट भी किए निरस्त

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर सेवा बृहस्पतिवार को मौसम खराब होने से बाधित रही। दोपहर बाद अचानक मौसम बिगड़ने से करीब तीन घंटे तक उड़ानें बंद रहीं। इससे हेली सेवा से धाम जाने वाले यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।

बृहस्पतिवार को सुबह मौसम सामान्य रहने से विभिन्न कंपनियों के हेलिकॉप्टर तय समय से उड़ान भरते रहे। दोपहर तक संचालन सुचारु रहा लेकिन इसके बाद जनपद के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। केदारघाटी में घने बादल छा जाने और दृश्यता कम होने से उड़ान रोक दी गई। दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक सभी कंपनियों के हेलिकॉप्टर हेलिपैड पर ही खड़े रहे। यात्री मौसम साफ होने की उम्मीद में देर शाम तक इंतजार करते रहे। कई यात्रियों ने मौसम खुलने की आस में हेलिपैड परिसर में ही समय बिताया। इधर मौसम में सुधार न होने पर कुछ यात्रियों के टिकट भी निरस्त किए गए। लगातार दूसरे दिन हेली सेवा प्रभावित रहने से यात्रियों की चिंता बढ़ी रही। हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण उड़ानों पर असर पड़ा है। मौसम सामान्य होते ही सेवाएं फिर नियमित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed