सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Helpline number issued to provide information about people stranded in Gulf countries

Rudraprayag News: खाड़ी देशों में फंसे लोगों की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 06 Mar 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Helpline number issued to provide information about people stranded in Gulf countries
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। इस्राइल-ईरान के बीच बने तनावपूर्ण हालात को देखते हुए खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू की है। प्रशासन ने खड़ी देशों में लोगों की जानकारी जुटाने के लिए परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। यदि रुद्रप्रयाग का कोई व्यक्ति रोजगार, व्यवसाय, शिक्षा या अन्य कारणों से खाड़ी देशों में रह रहा है और वहां फंसा है तो उसकी सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए नाम, पता, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट नंबर सहित आवश्यक विवरण साझा करें। उन्होंने नागरिकों को आपदा कंट्रोल रूम (मो. 8958757335, दूरभाष 01364-233727), जिला नियंत्रण कक्ष (मो. 7579257572) और एलआईयू निरीक्षक (मो. 9412939886) के नंबर जारी कर संपर्क करने के लिए है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed