{"_id":"6a6c7687e5bbc1ce8604fdf6","slug":"kedarnath-yatra-223-tonnes-of-waste-disposed-of-in-100-days-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-119965-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ यात्रा : 100 दिन में 223 टन कचरे का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ यात्रा : 100 दिन में 223 टन कचरे का निस्तारण
Fri, 31 Jul 2026 03:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 31 Jul 2026 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के दौरान स्वच्छता के लिए सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। संस्था ने यात्रा के पहले 100 दिनों में 223 टन ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया है। संस्था की ओर से यात्रा मार्ग पर 31 सुलभ शौचालय स्थापित किए गए। सभी शौचालयों में दिव्यांगजनों के लिए भी अलग सुविधा दी गई है। यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए 412 पर्यावरण मित्र और 30 सुपरवाइजर तैनात हैं। वहीं कूड़ा संग्रहण के लिए 600 कूड़ेदान लगाए गए हैं। सोनप्रयाग में संचालित कम्पेक्टर मशीन के माध्यम से अब तक 5.5 टन प्लास्टिक कचरा रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जा चुका है। प्रतिदिन औसतन 3.05 टन ठोस अपशिष्ट का निस्तारण किया जा रहा है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में संचालित इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। संवाद