{"_id":"69c96a95fecb91fda90e69aa","slug":"key-meeting-held-in-guptkashi-regarding-kedarnath-pilgrimage-strategy-formulated-for-traffic-and-parking-management-rudraprayag-news-c-5-1-drn1086-933933-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा को लेकर गुप्तकाशी में अहम बैठक, जाम और पार्किंग व्यवस्था पर बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा को लेकर गुप्तकाशी में अहम बैठक, जाम और पार्किंग व्यवस्था पर बनी रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। केदारनाथ यात्रा को सुचारू और सुविधाजनक बनाने के लिए गुप्तकाशी थाना सभागार में पुलिस प्रशासन, व्यापार संघ, जीप-टैक्सी यूनियन और जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में यात्रा सीजन के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर लगने वाले जाम, पार्किंग की समस्या और मुख्य बस अड्डे के आसपास खड़े निजी वाहनों से होने वाली अव्यवस्था के मुद्दे उठाए। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि विश्वनाथ मंदिर मार्ग को वन-वे किया जाएगा। साथ ही तीर्थयात्रियों को मुख्य बस अड्डे से ही मंदिर तक भेजने की व्यवस्था बनाई जाएगी।
वहीं बैठक में व्यापारियों ने रात के समय अबाध रूप से चलने वाले यातायात को रोकने और पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने जैसी समस्या भी रखी। व्यापारियों ने कहा कि बीते साल रात-दिन चलने वाले यातायात के कारण गुप्तकाशी के होटल व्यवसायियों को नुकसान उठाना पड़ा है, जिसे उन्होंने रात के समय यातायात को सीमित करने कि उन्होंने मांग की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देना सभी की प्राथमिकता है और पिछले अनुभवों के आधार पर इस बार व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर, थाना प्रभारी राकेश कुमार, व्यापार संघ से मदन सिंह रावत, विधायक प्रतिनिधि भगत कोटवाल, आलोक बगवाड़ी, विपिन सेमवाल, मुकेश अंथवाल, सुरेंद्र दत्त नौटियाल, राजेंद्र नेगी, दीपक पवार, वंशीधर अंतरवाल, भगवती सेमवाल, विनोद नौटियाल और प्रेम सिंह नेगी सहित कई लोग मौजूद रहे।
Trending Videos