{"_id":"69c28dac41585959b1016cf2","slug":"long-queues-formed-outside-the-gas-agency-for-cylinders-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-117520-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: सिलिंडर के लिए गैस एजेंसी के बाहर लगी लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: सिलिंडर के लिए गैस एजेंसी के बाहर लगी लंबी लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 24 Mar 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। आनंद इंडेन गैस एजेंसी में मंगलवार को गैस सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही एजेंसी परिसर में लंबी कतारें लग गईं और कई लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मगर कुछ उपभोक्ताओं को बिना सिलिंडर लिए ही लौटना पड़ा।
उपभोक्ता अजय अग्रवाल ने बताया कि पिछले कई दिनों से गैस सिलिंडर के लिए परेशान हैं। रोज यहां आ रहे हैं लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा है। इससे घर के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। वहीं इस संबंध में एजेंसी प्रबंधक रॉबिन चौधरी ने बताया कि गैस वितरण बुकिंग के अनुसार किया जा रहा है और सभी उपभोक्ताओं को क्रमवार सिलिंडर दिए जा रहे हैं। गैस आपूर्ति की गाड़ी जलई, सुरसाल, मचकंडी और कंडारा गांवों में भी भेजी गई है जहां स्थानीय स्तर पर वितरण किया जा रहा है। संवाद
Trending Videos