सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Panchkundiya Gayatri Yagya started in Agastyamuni

Rudraprayag News: अगस्त्यमुनि में पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 08 Jun 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
Panchkundiya Gayatri Yagya started in Agastyamuni
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। गायत्री परिवार रुद्रप्रयाग की ओर से अगस्त्य ऋषि की तपस्थली दयाल कुटीर, बसंत विहार में दो दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ, हवन और दीप यज्ञ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाओं ने मंदाकिनी नदी से कलश में जल भरकर दयाल कुटीर तक शोभायात्रा निकाली। वहीं शाम को आयोजित दीप यज्ञ में श्रद्धालुओं ने विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना के साथ आहुति दी। शांतिकुंज हरिद्वार से पहुंचे टोली प्रमुख श्रीनिवास तिवारी ने बताया कि भारतीय संस्कृति व समाज निर्माण में नारी शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। गायत्री परिवार के संयोजक नारायण सिंह नेगी ने बताया कि 9 जून तक चलने वाले कार्यक्रम में यज्ञ, हवन, प्रवचन और अन्य आयोजन होंगे। इस अवसर पर दिनेश चंद्र मैखुरी, उमा कैंतुरा, चंद्र सिंह नेगी, माधव सिंह नेगी, माधुरी नेगी, ओमप्रकाश बेंजवाल, चंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed