फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Pilgrimage to Madmaheshwar (Second Kedar) Continues via Trolley

Rudraprayag News: ट्राॅली के सहारे ही द्वितीय केदार मद्महेश्वर की यात्रा जारी

Sat, 25 Jul 2026 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 25 Jul 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Pilgrimage to Madmaheshwar (Second Kedar) Continues via Trolley
लगातार बारिश के चलते मोरकंडा नदी पर क्षतिग्रस्त पुल का ट्रीटमेंट कार्य नहीं हुआ शुरू
विज्ञापन

-शनिवार को 280 यात्रियों को आर-पार कराया
ऊखीमठ। लगातार हो रही वर्षा के कारण मद्महेश्वर पैदल मार्ग के बणतोली में मोरकंडा नदी पर क्षतिग्रस्त पुल का ट्रीटमेंट कार्य शुरू नहीं हो पाया है। नदी पर लगी ट्राॅली के सहारे ही द्वितीय केदार मद्महेश्वर की यात्रा जारी है। शनिवार को करीब 280 यात्रियों को आर-पार कराया गया। बृहस्पतिवार रात मद्महेश्वर घाटी में हुई बारिश से पैदल मार्ग पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने चार मजदूरों के साथ एक विभागीय कर्मचारी को बणतोली में तैनात किया जो ट्राॅली से यात्रियों को लगातार आर पार करवा रहे हैं। ग्राम प्रधान गोंडार अनूप पंवार ने ऊखीमठ स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय को स्थिति से अवगत कराते हुए अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भी दिया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरपी नैथानी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र बणतोली में विभागीय कर्मचारी के साथ मजदूरों की तैनाती कर दी गई है जो यात्रियों को ट्राली से आर पार करवा रहे हैं। कहा, जलस्तर कम होने के साथ ही पुल के ट्रीटमेंट का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गौंडार के पूर्व प्रधान वीर सिंह पंवार ने बताया कि सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक यात्रियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। शनिवार को लगभग 130 यात्री ट्राली से मद्महेश्वर के लिए गए और 150 यात्री से वापस लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed