{"_id":"6a64aa755d57c3e2e50134af","slug":"video-dm-reviews-animal-husbandry-and-dairy-schemes-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएम ने की पशुपालन व डेयरी योजनाओं की समीक्षा, पारदर्शिता से पात्रों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने की पशुपालन व डेयरी योजनाओं की समीक्षा, पारदर्शिता से पात्रों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश
Renu Saklani
Updated Sat, 25 Jul 2026 05:52 PM IST
Link Copied
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने विकास भवन सभागार में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं से वंचित न रहे और सभी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराया जाए। समीक्षा बैठक में गौ, बकरी, भेड़ पालन, गोट वैली, ब्रायलर फार्म, बैकयार्ड कुक्कुट पालन, ग्राम्य गौ सेवक सहित विभिन्न योजनाओं की वित्तीय व भौतिक प्रगति पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार, ब्लॉकवार लाभार्थी रिपोर्ट तैयार करने तथा एक ही लाभार्थी को दोहरा लाभ न देने के निर्देश दिए। डेयरी योजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने उत्कृष्ट दुग्ध समितियों और महिला डेयरी उत्पादकों की सफलता की कहानियों का प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। साथ ही बाजार में मिलावटी डेयरी उत्पादों पर नियमित जांच और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।