{"_id":"6a64582f4b46dd83c1075b57","slug":"video-students-took-to-the-streets-over-the-neet-paper-leak-and-teacher-recruitment-raising-slogans-vociferously-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"नीट पेपर लीक और शिक्षक भर्ती को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट पेपर लीक और शिक्षक भर्ती को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, जमकर नारेबाजी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, नीट पेपर लीक, नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती, रिक्त पदों पर नियुक्ति और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों ने सिविल लाइंस में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। छात्र संगठनों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर शनिवार को पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर विभिन्न छात्र व युवा संगठनों ने प्रदर्शन किया। दिशा छात्र संगठन, संयुक्त युवा मोर्चा, आइसा, डीएलएड अभ्यर्थी संगठन की ओर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभ्यर्थी धरना स्थल पर जुटे। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। आंदोलन को देखते हुए भारी फोर्स तैनात किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।