{"_id":"6a645b7d4ec111c28a0fee7e","slug":"video-miri-piri-khalsa-march-taken-out-from-sri-akal-takht-sahib-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री अकाल तख्त साहिब से निकला 'मीरी-पीरी खालसा मार्च, चीफ खालसा दीवान ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री अकाल तख्त साहिब से निकला 'मीरी-पीरी खालसा मार्च, चीफ खालसा दीवान ने किया स्वागत
श्री अकाल तख्त साहिब से शुक्रवार को पूरे धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ 'मीरी-पीरी खालसा मार्च' निकाला गया। विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जब मार्च चीफ खालसा दीवान कार्यालय पहुंचा तो प्रबंधकों और संगत ने इसका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रमुख धार्मिक हस्तियों का सम्मान भी किया गया।
मार्च के दौरान कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने संगत को संबोधित किया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में जत्थेदार गड़गज्ज ने विधायक निज्जर को 29 जुलाई की अहमियत याद दिलाते हुए कहा कि वह कौम की भावनाओं और प्रमुख मुद्दों से जुड़ा संदेश पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री तक अवश्य पहुंचाएं।
मार्च में बड़ी संख्या में पंथक संगठनों के प्रतिनिधि, धार्मिक नेता और श्रद्धालु शामिल हुए। चीफ खालसा दीवान के पदाधिकारियों ने सभी प्रमुख अतिथियों का स्वागत किया और जत्थेदार साहिबान को सम्मानित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक जोश और अनुशासन का माहौल बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।