{"_id":"6a6457d1eda360f15b0021b1","slug":"video-algaja-aganakada-thhavasatakaranae-ka-bca-aasapasa-ka-makana-khal-karae-gae-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलीगंज अग्निकांड: ध्वस्तीकरण के बीच आसपास के मकान खाली कराए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगंज अग्निकांड: ध्वस्तीकरण के बीच आसपास के मकान खाली कराए गए
अलीगंज अग्निकांड में कार्रवाई के तहत लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा हादसे वाली इमारत का ध्वस्तीकरण जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने भवन से सटे मकानों में रहने वाले लोगों को एहतियातन बाहर निकलवा दिया है, ताकि ध्वस्तीकरण के दौरान किसी प्रकार की जनहानि न हो।
ध्वस्तीकरण के दौरान आसपास के कुछ मकानों में दरारें आने की शिकायत पर स्थानीय लोगों ने एलडीए के इंजीनियरों को मौके पर बुलाकर स्थिति दिखाई। अधिकारियों ने भवनों का निरीक्षण किया और आवश्यक सुरक्षा उपायों का आश्वासन दिया।
मौके पर भारी पुलिस बल, पीएसी और एलडीए के अधिकारी तैनात हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत ध्वस्तीकरण स्थल की ओर जाने वाले मार्ग को दोनों तरफ से बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है, जिससे यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है। प्रशासन की निगरानी में भवन को चरणबद्ध तरीके से गिराने का कार्य जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।