{"_id":"6a6457c4d6ded9e756093798","slug":"video-video-nata-papara-lka-ka-varathha-ma-aajatha-samaja-parata-ka-paratharashana-palsa-na-raka-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नीट पेपर लीक के विरोध में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नीट पेपर लीक के विरोध में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने रोका
सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने "चंदा चोर, चढ़ावा चोरी" और "जब-जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है" जैसे नारे लगाए। कुछ देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई।
स्थिति को देखते हुए गांधी पार्क और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया और कानून-व्यवस्था बनाए रखी। कार्यक्रम के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।