{"_id":"6a64590d930b82dde206c1ba","slug":"video-faridkot-bar-reclaims-chambers-from-three-lawyers-who-supported-the-ladc-policy-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट बार ने एलएडीसी नीति का समर्थन करने वाले 3 वकीलों से चैंबर लिए वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट बार ने एलएडीसी नीति का समर्थन करने वाले 3 वकीलों से चैंबर लिए वापस
जिला बार एसोसिएशन ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी)नीति के विरोध के बीच बड़ा कदम उठाते हुए सरकार के पक्ष में एलएडीसी के रूप में कार्य कर रहे तीन वकीलों से उनके चैंबर वापस ले लिए। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संबंधित चैंबरों पर ताले लगा दिए और घोषणा की कि इन्हें जल्द ही अन्य वकीलों को आवंटित किया जाएगा। बार एसोसिएशन की ओर से एलडीसी नीति के विरोध में पिछले 19 दिनों से हड़ताल जारी है, जबकि क्रमिक भूख हड़ताल सातवें दिन में प्रवेश कर गई है।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गुर जगपाल सिंह बराड़ ने कहा कि केंद्र सरकार ने नए आपराधिक कानूनों के जरिए न्याय व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश की है। उनका आरोप है कि एलएडीसी के रूप में नियुक्त वकीलों ने इस नीति का समर्थन किया है। इसी कारण ऐसे सभी वकीलों से चैंबर वापस ले लिए गए हैं और उन्हें बार एसोसिएशन की सदस्यता से भी निलंबित कर दिया गया है। वकीलों ने ऐलान किया कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे सुप्रीम कोर्ट के बाहर भी शांतिपूर्ण धरना देंगे। इस संबंध में पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल को भी सूचना दे दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।