{"_id":"6a07157da25e3397c70d4280","slug":"report-cases-of-manual-scavenging-within-15-days-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-118495-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: हाथ से गंदगी उठाने के मामलों में रिपोर्ट 15 दिनों में दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: हाथ से गंदगी उठाने के मामलों में रिपोर्ट 15 दिनों में दें
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 15 May 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं सर्वे समिति की बैठक हुई। इस दौरान सीडीओ ने सभी नगर निकायों और जिला पंचायतों को 15 दिन के भीतर हाथ से गंदगी उठाने से संबंधित मामलों का विस्तृत सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही सफाई कर्मियों के राशन कार्ड, वोटर आईडी और आयुष्मान कार्ड बनाने में आ रही दिक्कतों को प्राथमिकता पर हल करने के लिए समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया गया। उन्होंने कर्मियों से सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार का लाभ लेने के लिए नमस्ते पोर्टल पर पंजीकरण की अपील की गई। नगर पंचायत तिलवाड़ा में शौचालय मार्ग पर सुरक्षा रेलिंग और बुजुर्गों के लिए स्टेप निर्माण के निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिए गए। बैठक में जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद