सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Taught how to make beautiful things from Pirul, Chhenti, Bamboo

Rudraprayag News: पिरुल, छेंती, बांस से सुंदर वस्तुएं बनाना सिखाया

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 11 Dec 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
Taught how to make beautiful things from Pirul, Chhenti, Bamboo
विज्ञापन
जखोली। दरमोला ग्राम सभा में वन विभाग के दक्षिणी जखोली रेंज की ओर से आयोजित वन उपज से आजीविका संवर्धन विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था में रोजगार के नए आयाम को मजबूती देना था। प्रशिक्षण में ग्रामीणों को पिरुल, छेंती, बांस और घास जैसी स्थानीय वन उपज से राखी, सजावटी वस्तुएं, टोकरी, पेन होल्डर, फ्लावर पॉट समेत कई सुंदर वस्तुएं बनाना सिखाया गया। प्रतिभागी संगीता कुमेठी और अनिता देवी ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से उन्हें नई संभावनाएं और आत्मविश्वास मिल रहा है। उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. दिवाकर पंत ने बताया कि स्थानीय वन उपज पर आधारित हस्तशिल्प उत्पादों की लोकप्रियता बढ़ रही है। ऐसे में यह प्रशिक्षण ग्रामीणों के लिए एक सशक्त अवसर है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed