फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The Devara Yatra of Goddess Mahishasura Mardini has begun.

Rudraprayag News: मां महिष मर्दिनी की देवरा यात्रा शुरू

Sun, 09 Aug 2026 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 09 Aug 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
The Devara Yatra of Goddess Mahishasura Mardini has begun.
नौजुला मैखंडा की हैं आराध्य, गांवों के भ्रमण के बाद धामों की ओर होंगी रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फाटा। नौजुला मैखंडा की आराध्य मां महिष मर्दिनी की देवरा यात्रा शुरू हो गई है। माता की उत्सव डोली क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद देते हुए केदारनाथ व गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जाएगी।

रविवार को प्रात विद्वान आचार्यों एवं पुजारियों ने वेद मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। करीब साढ़े ग्यारह बजे के बाद माता की उत्सव डोली मंदिर सभामंडप से बाहर निकली व मंदिर की परिक्रमा की। इस दौरान देव पश्वाओं ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। परिक्रमा के दौरान माता की डोली अपने प्राचीन पौराणिक झूले तक पहुंची। तब माता को मंदिर परिसर में अर्घ लगाया गया। पूजन के बाद माता की डोली थाती मैखंडा में रात्रि विश्राम करेगी। मंदिर पुजारी ओम प्रकाश सेमवाल ने बताया कि विगत दो दिनों से माता की विशेष पूजाएं की गईं। सोमवार को माता की डोली पहले यात्रा पड़ाव खडिया ग्राम के लिए प्रस्थान करेगी। देवरा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य अमित मैखंडी, देवरा यात्रा समिति अध्यक्ष दर्शन सिंह गुसाई, मंदिर प्रवीण सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed