सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The Diwara Yatra of Goddess Chandika of Tallanagpur reached Jalai village

Rudraprayag News: तल्लानागपुर की भगवती चंडिका की दिवारा यात्रा पहुंची जलई गांव

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 16 Jan 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
The Diwara Yatra of Goddess Chandika of Tallanagpur reached Jalai village
विज्ञापन
ऊखीमठ। तल्लानागपुर क्षेत्र चोपता फलासी की भगवती चंडिका की 25 वर्षों के बाद आयोजित दिवारा यात्रा के जलई गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व कंडारा गांव में भगवती चंडिका की दिवारा यात्रा ने गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछी और अगले पड़ाव के लिए विदा हुई।
Trending Videos

दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष मानवेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि भगवती चंडिका उत्तर दिवारा के तहत क्यूजा घाटी व तुंगनाथ घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। यहां भगवती चंडिका, भगवान केदारनाथ, भगवान मद्महेश्वर का 25 वर्षो बाद मिलन होगा। उन्होंने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर में तीर्थ दर्शन के बाद दिवारा यात्रा अगस् त्यमुनि क्षेत्र में प्रवेश करेगी। इस मौके पर पंडित दीपक बेजवाल, दिनेश बेजवाल, संगीत भट्ट, उपाध्यक्ष दलवीर राणा, यशवंत सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed